google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्कूल में छेड़छाड़ और मोबाइल पर भेजते थे अश्लील मैसेज.....

Sep 23, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मेरठ में शहर के नामचीन गर्ल्स स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और उनको अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। यह छेड़छाड़ किसी और ने नहीं बल्कि स्कूल के ही दो बॉस्केटबॉल टीचरों ने की है। एक छात्रा की शिकायत पर हुई जांच में मामले का पता चला। दोनों कोच को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में एक जांच कमेटी भी बनाई है। पिछले दिनों एक छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया था कि स्कूल के बॉस्केटबॉल के कोच छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं और उनके मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेजते हैं। उनका आरोप था कि स्कूल प्रबंधन द्वारा रखे गए कोच का बेटा भी छात्राओं को बॉस्केटबाल का अभ्यास कराता था। इस दौरान बेटे ने छात्राओं के मोबाइल नंबर मांगे और अश्लील मैसेज भेजे। उसने कक्षा आठ व सात की छात्राओं को मिलने के लिए भी बुलाया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की।


स्कूल की प्रधानाचार्या का कहना है कि पिछले दिनों एक छात्रा के परिजनों ने शिकायत की थी कि स्कूल के कोच ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की है। इस प्रकरण को स्कूल प्रबंधन द्वारा गंभीरता से लिया गया। परिजनों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने दोनों कोच की सेवाओं को 18 सितंबर से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा इस पूरे प्रकरण में एक जांच कमेटी गठित कर दी है। हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने कहा है कि महिला स्कूल में महिला कोच होनी चाहिए। इसके लिए डीएम से महिला स्कूल में महिला टीचर व महिला कोच अनिवार्य करने की मांग की जाएगी। वहीं, छात्र नेता विनीत चपराणा का कहना है कि स्कूल ने चार दिन पुराने मामले में शुक्रवार को कार्यवाही की है। जबकि यह कार्यवाही तत्काल होनी चाहिए थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html