google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यूरिया गोल्ड के इस्तेमाल से कम उपजाऊ जमीन पर भी होगी बंपर पैदावार, जानिए क्या है ये..…

Aug 1, 2023
1 min read
























यूरिया गोल्ड को सल्फर यूरिया के नाम से भी जाना जाता है, यह यूरिया की एक नई किस्म है, यह कम सल्फर वाली मिट्टी के लिए वरदान से कम नहीं है, यानि कि इसका इस्तेमाल करने से मिट्टी में सल्फर की कमी दूर हो जाएगी, जिससे कम उपजाऊ जमीन पर भी आप खेती कर सकेंगे, साथ ही इसके इस्तेमाल से पैदावार भी बढ़ जाएगी, खास बात यह है कि यूरिया राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड यूरिया गोल्ड का प्रोडक्शन कर रहा है, सल्फर कोटेड यूरिया या यूरिया गोल्ड को मिट्टी में उर्वरकता की कमी को दूर करने और खेती में किसानों की लगने वाली इनपुट लागत को कम करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। आर्थिक दृष्टि और गुणवत्ता के हिसाब से सल्फर कोटेड यूरिया मौजूदा नीम कोटेड यूरिया फर्टिलाइजर से कही ज्यादा अच्छी है।


15 किलो यूरिया गोल्ड 20 किलो पारंपरिक यूरिया के बराबर है |

यूरिया गोल्ड नाइट्रोजन धीरे-धीरे रिलीज करता है, अगर आप यूरिया गोल्ड में ह्यूमिक एसिड मिला देंगे, तो इसकी उम्र बढ़ जाती है, यानि कि आप इसे खाद के रूप में काफी समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसे सामान्य खादों का जीवनकाल कुछ ही महीनों का होता है, ज्यादा पुराना होने पर उनकी उर्वरक शक्ति कमजोर हो जाती है, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 किलो यूरिया गोल्ड 20 किलो पारंपरिक यूरिया के बराबर होता है, इससे किसानों को खाद के ऊपर होने वाले खर्च से राहत मिलेगी, साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यूरिया गोल्ड यूरिया के डायवर्जन को भी रोकेगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html