google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ऐश्वर्या राय पर क्रिकेटर के शर्मनाक कॉमेंट पर बवाल....

Nov 14, 2023
1 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर इस समय कप्तान बाबर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दोनों ही हैं। एक शो में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को लेकर जो बातें कहीं, उसमें ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर घटिया टिप्पणी की, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर फैन्स के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। नीयत को लेकर बात करते हुए अब्दुल रज्जाक ने कुछ ऐसा कहा, जो इंडियन क्रिकेट फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। एक शो में रज्जाक के साथ शाहिद अफरीदी, उमर गुल जैसे पूर्व क्रिकेटर मौजूद थे। रज्जाक के कमेंट पर स्टेज पर मौजूद बाकी पूर्व क्रिकेटर भी ठहाके लगाते हुए नजर आए।


रज्जाक ने कहा, ‘टीम से अच्छा प्रदर्शन कराने के लिए नीयत ठीक होनी चाहिए। अगर आप सोचेंगे कि ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी करूं और आदर्श बच्चे हों तो ऐसा नहीं होगा। आपको पहले अपनी नीयत ठीक करनी होगी।’ रज्जाक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नीयत पर सवाल उठा रहे थे। उनका यह कमेंट फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।


पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नौ लीग मैच में से महज चार मैच जीते, जबकि बाकी पांच मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2023 से पहले सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जिस तरह से बाबर आजम एंड कंपनी वर्ल्ड कप में प्रदर्शन किया, पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स काफी ज्यादा निराश हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भी बाबर आजम की कप्तानी की जमकर आलोचना की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html