google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रचार-प्रसार के ‎लिए केन्द्र सरकार द्वारा रथ प्रभारी ‎नियुक्त करने पर बवाल.....

Oct 24, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

केन्द्र सरकार द्वारा उपल‎ब्धियों का प्रचार-प्रसार करने रथ प्रभारी की ‎नियु‎क्ति पर कांग्रेस ने कड़ी आप‎त्ति दर्ज की है। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि अधिकारियों को सरकार की पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों का ‘प्रचार’ करने का हालिया आदेश ‘नौकरशाही का राजनीतिकरण’ है। उन्होंने कहा कि इसे वापस लिया जाना चाहिए। खड़गे ने अपने पत्र में 18 अक्टूबर को जारी सरकारी आदेश पर आपत्ति जताई और दावा किया कि आदेश में संयुक्त सचिव, निदेशक और उपसचिव जैसे उच्च रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को देश के सभी 765 जिलों में ‘रथ प्रभारी’ के रूप में तैनात किया जाना है, जो ‘भारत सरकार की पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने 9 अक्टूबर, 2023 के रक्षा मंत्रालय के एक अन्य आदेश का भी हवाला दिया, जिसमें वार्षिक छुट्टी पर गए जवानों को ‘सैनिक राजदूत’ बनाते हुए सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में समय बिताने का निर्देश दिया गया है।

खड़गे ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ अधिकारियों को मौजूदा सरकार की प्रचार गतिविधि में लगाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया ‎कि यह केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1964 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो निर्देश देता है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेगा। कांग्रेस नेता ने कहा ‎कि सरकारी अधिकारियों द्वारा सूचना प्रसारित करना स्वीकार्य है, लेकिन उन्हें ‘जश्न मनाने’ और उपलब्धियों का ‘प्रचार’ करने के लिए मजबूर करना, उन्हें स्पष्ट रूप से सत्तारूढ़ दल के राजनीतिक कार्यकर्ता में बदल देता है। खड़गे ने आरोप लगाया ‎कि यह तथ्य कि केवल पिछले नौ वर्षों की ‘उपलब्धियों’ पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, इस बात को उजागर करता है कि यह पांच राज्यों के चुनावों और 2024 के आम चुनावों के लिए साफ तौर पर एक राजनीतिक आदेश है।


यदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को वर्तमान सरकार की ‘प्रचार गतिविधि’ में लगाया जा रहा है, तो देश का शासन अगले छह महीनों के लिए ठप हो जाएगा। खड़गे ने प्रधानमंत्री से कहा ‎कि हमारे लोकतंत्र और हमारे संविधान की रक्षा के मद्देनजर यह जरूरी है कि उपरोक्त आदेशों को तुरंत वापस लिया जाए। वहीं, कांग्रेस की आपत्ति पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि सार्वजनिक सेवा का प्रसार कांग्रेस लिए एक अनूठी अवधारणा हो सकता है क्योंकि उसकी एकमात्र रुचि ‘गरीबों को गरीबी में रखना है। नड्डा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुझे यह देखकर हैरानी होती है कि कांग्रेस पार्टी को लोकसेवकों के योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर तक पहुंचने से परेशानी है।’ उन्होंने कहा ‎कि यह शासन का मूल सिद्धांत है, ‎कि अं‎तिम पं‎क्ति तक योजना की जानकारी पहुंचे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html