रायपुर के सड्डू में हंगामा: अवैध निर्माण हटाने पहुंची टीम के सामने ढाबा संचालक ने खुद पर उड़ेल लिया पेट्रोल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजधानी के सड्डू इलाके में सोमवार को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भारी पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने ही ढाबा संचालक ने आत्मदाह की कोशिश करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसके चलते प्रशासन को आनन-फानन में अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी।
सीमांकन और कोर्ट के मामलों को लेकर उपजा विवाद -
प्रशासन की टीम जब प्रिंस ढाबे को तोड़ने के लिए मौके पर पहुंची, तो संचालक ने इसका पुरजोर विरोध किया। संचालक का मुख्य तर्क था कि बिना विधिवत जमीन का सीमांकन किए बिना ही मनमाने ढंग से कार्रवाई की जा रही है। विरोध जताने वालों का यह भी कहना था कि ज़मीन से जुड़ा यह पूरा मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट का अंतिम फैसला आने से पहले इस तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई पूरी तरह से गलत है।
तहसीलदार का बयान: कोर्ट के आदेश तक कार्रवाई टली -
मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सूझबूझ दिखाई और तुरंत ऐक्शन रोक दिया। इस बीच तहसीलदार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब अदालत का फैसला आने और सीमांकन की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने के बाद ही अगला प्रशासनिक कदम उठाया जाएगा। इस घटना के बाद से सड्डू क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और हर कोई इसी घटना की चर्चा कर रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments