google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात.....

Sep 9, 2023
2 min read






































आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के एक मामले में शनिवार तड़के राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने नांदयाल जिले में गिरफ्तार कर लिया।


बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के एकत्र होने के कारण इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। टीडीपी प्रमुख को भेजे गए नोटिस में लिखा है: "आपको सूचित किया जाता है कि आपको आईपीसी की धारा 120 (बी), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।" नोटिस के अनुसार, नायडू को जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता क्योंकि "यह एक गैर-जमानती अपराध है"। हालांकि, नोटिस में कहा गया है कि वह केवल अदालत के माध्यम से जमानत मांग सकते हैं।


उन्हें मेडिकल जांच के लिए एयरलिफ्ट कर नंद्याल अस्पताल में ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने वहां जाने से इनकार कर दिया जिसके बाद कैंप उनकी मेडिकल जांच की जा रही है। उन्हें बाद में उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। चंद्र बाबू नायडू ने अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को नंद्याल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा को संबोधित किया था. सार्वजनिक संबोधन के बाद नायडू अपनी वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एपी सीआईडी नायडू को गिरफ्तार करने के लिए उनकी वैनिटी वैन में पहुंची, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वाहन को घेर लिया और आंध्र प्रदेश सीआईडी को गिरफ्तार नहीं करने दिया।


नेताओं और आंध्र प्रदेश सीआईडी पुलिस के बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद सुबह करीब 6 बजे नायडू वैन से उतरे और पुलिस के साथ चर्चा की। उनकी गिरफ्तारी के लिए 51सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया गया था। नायडू ने मामले की डिटेल्स मांगी, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए विवरण देने से इनकार कर दिया है कि डिटेल्स माननीय अदालत के समक्ष पेश की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी और रिमांड रिपोर्ट नायडू से पूछताछ के बाद दी जाएगी। नायडू पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए सहमत हुए थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html