यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ देर में पहुंचेंगे रायपुर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं | इस दौरान वे अलग-अलग जिलों में धुआंधार भाजपा का प्रचार प्रसार करेंगे | जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10.30 रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे | सुबह 11.10 बजे अंतागढ़ पहुंचेंगे | अंतागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे | 12.10 बजे अंतागढ़ से रवाना होकर डोंगरगांव जाएंगे | 12.40 बजे डोंगरगांव में आमसभा में चुनावी हुंकार भरेंगे | फिर दोपहर 2 बजे पंडरिया जायेंगे | पंडरिया में भी सीएम योगी आमसभा करेंगे | दोपहर 3 बजे पंडरिया से कवर्धा रवाना होंगे | 3.30 बजे कवर्धा में रोड शो करेंगे | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कवर्धा से शाम 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे | शाम 6 बजे बिरगांव में सभा और रोड शो करेंगे |
रात 8 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में योगी आदित्यनाथ आराम करेंगे | 5 नवंबर को फिर कई विधानसभाओं में धुआंधार प्रचार योगी आदित्यनाथ करेंगे | सीएम योगी लगभग 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे | सुबह 11 बजे बीजापुर में आमसभा को संबोधित करेंगे | 12.30 बजे बस्तर पहुंचकर आमसभा करेंगे | योगी आदित्यनाथ 2.10 बजे राजनांदगांव में सभा और रोड शो करेंगे | शाम 4.30 बजे भाटापारा में सभा और रोड शो करेंगे | शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments