रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में अनोखे किस्म की रंगोली तैयार...
- ANIS LALA DANI
- Jan 21, 2024
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर - कल भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरो में भजन-कीर्तन के बाद भोग भंडारे का आयोजन होगा तो बड़े शहरों के मंदिरों में और भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। राजधानी रायपुर में आयोजन और भी खास होने जा रहे हैं। मंदिरों में अभी से ही भक्तों की लम्बी कतारें दिखाई देने लगी हैं।
हर बड़े-छोटे मंदिरों में साजसज्जा किया गया हैं और रामधुन भी बजाई जा रही हैं। इसी कड़ी में साइंस कॉलेज मैदान में अनोखे किस्म की रंगोली तैयार की गई हैं जिसे राम रंगोली का नाम दिया गया हैं।
छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के तत्वाधान में निर्मित यह रंगोली बेहद अद्भुत हैं। इस रंगोली को 19 हजार वर्गफीट में तैयार किया गया हैं जिसके लिए करीब 80 क्विंटल धान का इस्तेमाल हुआ हैं। इस रंगोली को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं जबकि सोशल मीडिया पर भी राम रंगोली की तस्वीरें जमकर साझा की जा रही हैं।