google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फ्रीडम फाइटर के गांव में निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, पूरे क्षेत्र में गूंजा-'वंदे मातरम्'......

Aug 15, 2023
2 min read

























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर/14 अगस्त 2023 ,स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभर में विविध आयोजन हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अनेक दलों और समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा तिरंगा यात्रा और भारत माता की आरती समेत देशभक्ति से संबंधित कई आयोजन हुए।


इस दौरान छत्तीसगढ़ के धरसीवां ब्लॉक के ग्राम मुरा में हुए देशभक्ति के आयोजन से सबका ध्यान खींचा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह से प्रभावित होकर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में गांव की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हाथ में तिरंगा थामे आगे-आगे चलते रहे। इस दौरान भारत माता की जय, जय श्री राम और हर हर महादेव का उद्घोष ग्रामीणों द्वारा किया गया।


ये गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लखनलाल मिश्र का गृहग्राम है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लखनलाल मिश्र के पुत्र सेवानिवृत प्रिंसिपल सेक्रेटरी गणेश शंकर मिश्रा की अगुवाई में तो ये तिरंगा यात्रा यहां आयोजित हुई, पर महिलाओं और बच्चों को आगे रखकर मिश्रा ने एक बेहतर संदेश देने की कोशिश की, जिसकी सराहना हो रही है।

ग्रामीणजन बताते हैं कि प्रायः ऐसे आयोजनों में नेता आगे चलते हैं, पर गणेश शंकर मिश्रा ने महिलाओं और बच्चों को इस यात्रा में अगुवानी कराकर और स्वयं पीछे रहकर उन्हें नेतृत्व करने का अवसर दिया, जो प्रेरणादायक है।

फ्रीडम फाइटर के गांव में गूंज रहा वंदे मातरम्

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जहां मुरा ग्राम में महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं यहां प्रत्येक घरों में तिरंगा लगा हुआ देखा जा रहा है।


पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा बताते हैं कि पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े लोगों को सीधे देश के सबसे बड़े पर्व से जोड़ना गौरव की बात है। इसलिए ऐसे उत्सव में इनकी सहभागिता अग्रणी रुप से हो, ये प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों में स्वाधीनता के इस पर्व पर बखूबी उत्साह देखा जा रहा है। जिससे यह साबित होता है कि प्रधानमंत्री की अपील का असर सीधे जमीनी स्तर पर हो रहा है और इसमें महिलाओं की सहभागिता सुखद अहसास कराती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html