स्विमिंग पूल के लिए खुदाई कर रहे व्यक्ति को मिली अनोखी चीज...........

एक स्कॉटिश व्यक्ति अपने बच्चे के लिए बैकयार्ड में स्विमिंग पूल बनाने के मकसद से खुदाई कर रहा था। इस खुदाई में 44 वर्षीय पॉल मैकडॉनल्ड को जो मिला वहां देखकर हैरान रह गए।
पॉल को यहां 8,000 साल पुरानी डॉल्फिन की हड्डियां मिली हैं। उन्हें वहां कुछ भी दफन होने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जब उन्होंने यह पाया तब समझ में आया कि 8000 साल पहले यहां पानी ही पानी रहा होगा। मैकडॉनल्ड चार बच्चों के पिता हैं। मैकडॉनल्ड्स ने कहा, मैं स्विमिंग पूल की खुदाई कर रहा था तभी मुझे कुछ असामान्य चीज दिखी। मैंने खोपड़ी की गोलाई देखी और फिर थूथन और दांत देखे, और मुझे तुरंत पता चल गया कि यह डॉल्फिन है।
डॉल्फिन की हड्डियों को लगभग 31 इंच नीचे मिट्टी में संरक्षित किया गया था। पुरातत्वविदों का मानना है कि वे 8,000 वर्षों तक वहां दबे रहे होंगे। 10 फुट लंबे कंकाल के साथ हिरण के सींग से बना एक टूटा हुआ उपकरण था, जिसका उपयोग डॉल्फिन का मांस काटने के लिए किया गया होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि प्राचीन स्थानीय लोगों ने भोजन के रूप में डॉल्फिन का आनंद लिया होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments