पुलिस की अनूठी पहल.....

० गाँव,कस्बों, शहर में तारीफ०
० लोगों ने पुलिस के अपने पन का आभास किया ०
*सामुदायिक पुलिसिंग जिला महासमुंद*
*हमर पुलिस हमर संग*
* स्थान टेमरी पुलिस थाना बलौदा*
दिनांक 31/07/23
आज दिनांक 31/07/ 2023 को "हमर पुलिस हमर संग" कार्यक्रम के आयोजन में पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेंद्र सिंह छवाई (भा०पु०से०) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आकाश राव, व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक केसरी व ,रक्षित निरीक्षक नीतीश आर नायर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक प्रवीण चौहान के द्वारा, हमर पुलिस हमर संग, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत में, थाना बलौदा अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम टेमरी में खेल कूद का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलों को सम्मिलित किया गया था

,खो खो ,कबड्डी वालीबाल, क्रिकेट, कुर्सी दौड़, आदि खेलों को सम्मिलित किया गया था जिसमें कबड्डी में बालक वर्ग बलोदा जामपाली के मध्य खेला गया, जिसमें विजयी टीम बलोदा रहे और उपविजेता जामपाली रहा, तथा खो खो में हाई स्कूल टेमरी के बालिका वर्ग प्रथम स्थान में रहे,

व वॉलीबॉल में प्रथम स्थान पुजारीपाली रहा तथा द्वितीय स्थान कापूकुंडा राहा, “हमर पुलिस हमर संग” कार्यक्रम में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक केसरी, रक्षित निरीक्षक नितीश आर नायर थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक प्रवीण कुमार चौहान के साथ - साथ थाना के अन्य स्टॉफ के द्वारा भी कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं आसपास के ग्रामीणों को, यौन अपराध, पाक्सो एक्ट तथा ग्रामीणों को बरसात के मौसम में सावधानी बरतते हुए किसी भी प्रकार की कोई जहरीला सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीले जीवो के द्वारा काटने पर से झाड़-फूंक न कराते हुए तत्काल डॉक्टरी उपचार कराने की समझाइश दी गई, किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना को ना छुपाते हुए तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु आवश्यक समझाइश दी गई उपरोक्त के अलावा टोनही प्रताड़ना जैसे अंधविश्वास में ना आकर तत्काल पुलिस को रिपोर्ट करने हेतु सलाह दी गई, और अभिव्यक्ति ऐप के बारे में समझाया गया तथा डायल 112 के महत्व के बारे में समझाया गया,

और यातायात नियमों को पालन करने तथा हेलिमेंट पहन कर रोड में गाड़ी चलाने का सुझाव दिया गया, बाहर से आने वाले फेरी वालों और अवैध शराब बिक्री तथा अवैध मादक पदार्थ बिक्री को लगाम लगाने हेतु पुलिस को संपर्क कर सूचना देने के लिए सुझाव दिया गया पुलिस और जनता के मध्य मित्रता बनाए रखने का सुझाव दिया गया इस संपूर्ण कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक केसरी, रक्षित निरीक्षक महासमुंद नीतीश आर नायर व थाना बलौदा प्रवीण चौहान प्रधान आरक्षक रोहित लाल राजहंस, प्रधान आरक्षक दया सागर भोई, आरक्षक सुभाष यादव, आरक्षक मन्नू लाल सोनकर, आरक्षक नंद कुमार सिदार, आरक्षक अजय नेताम, आरक्षक चंदन यादव ,आरक्षक मुरारीलाल सिदार ,आरक्षक भेटनारायण नारायण सिंहना, आरक्षक प्रभात रंजन दास, आरक्षक अजय नेताम, आरक्षक दासरथी सिदार, महिला आरक्षक सरोज टेकाम, सैनिक दिनेश प्रधान, सैनिक चुरामणि साहू, का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम संपूर्ण होने पर सभी ग्राम वासियों व स्कूल के बच्चों तथा समस्त स्कूल के स्टाफ को थाना बलौदा पुलिस के द्वारा भोजन कराया गया तथा संपूर्ण कार्यक्रम में थाना स्टाफ बलौदा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments