केंद्रीय मंत्री वीके सिंह-'इंतजार करिए, अपने आप ही भारत में मिल जाएगा पीओके'....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) अपने आप ही भारत में शामिल हो जाएगा। इसके लिए आपको बस थोड़ा सा इंतजार करने की जरूरत है।
रअसल, राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पीओके में लोग भारत के साथ विलय की मांग कर रहे हैं | इस मुद्दे पर बीजेपी का क्या रुख है | इस सवाल के जवाब में उन्होंने पीओके के भारत में विलय की बात कही |
जनरल वीके सिंह बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के सिलसिले में राजस्थान पहुंच हुए हैं | राजस्थान के दौसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सांसद और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह से पूछा गया कि पीओके के शिया मुस्लिम भारत के साथ सीमा खोलने की बात कर रहे हैं | इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल में पूर्व सेना प्रमुख ने कहा, 'पीओके का खुद-ब-खुद भारत में विलय हो जाएगा | आप बस थोड़ा सा इंतजार करिए' बता दें कि इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होने हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments