केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने किया एनिमेटेड शो भारत हैं हम का ट्रेलर जारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगामी एनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया। इस सीरीज में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के बारे में बताया जाएगा। भारत हैं हम एनिमेटेड सीरीज को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप में प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ केंद्र सरकार द्वारा संचालित दूरदर्शन पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।
उन्होंने कहा, आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण है। उनके दृष्टिकोण के तहत, राष्ट्र की स्मृति को फिर से जागृत करना और इन गुमनाम नायकों के प्रति कृतज्ञता जताने का हमारा विनम्र प्रयास है... हमारे यहां इस तरह कई गुमनाम नायक हैं, जिन्हें हमारे इतिहास में उचित श्रेय नहीं दिया गया।
इसमें 30 प्रतिशत नायक महिलाएं हैं और ये कहानियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए और भी बहुत कुछ करने वाले हैं, कि हमारे देश के छात्र और लोग इस तरह के नायकों के बारे में अवगत हों। भारत हैं हम का निर्माण मुंजाल श्रॉफ और तिलक शेट्टी ने किया है। इस सीरीज के पहले सीजन में 26 एपिसोड हैं। भारत हैं हम का प्रसारण 15 अक्टूबर से प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और दूरदर्शन पर होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments