google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री ने की केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा....

Jan 5, 2024
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर- केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार को बालोतरा जिले की कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कैलाश चौधरी ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन करने को कहा।


इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना समेत केंद्र सरकार की 45 विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। चौधरी ने जलजीवन मिशन में धीमी गति से कार्य करवाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में गति लाने बाबत निर्देश दिए। उन्होंने अवैध कनेक्शन पर प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ठेकेदारों को पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी ठेकेदार मेन पावर की कमी बताकर अपनी जिम्मेदारी से नही बच सकता। उन्होंने बालोतरा जिले में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान निकलने के लिए जलदाय विभाग और विद्युत विभाग को सामंजस्य के साथ कार्य करने को कहा।


बालोतरा जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने विद्युत विभाग की समस्याओं का स्थाई समाधान करने हेतु जिले में विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आगामी 10 वर्षों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही बालोतरा जिले को वरीयता देते हुए विद्युत संसाधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने शिव विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों के खाली पदों पर सदन का ध्यान आकर्षित किया। जिस पर सांसद चौधरी ने खाली पदों को भरने का आश्वासन दिया। शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा जिले में खाली पदों की सूचना नही दिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक में आवश्यक सूचना के साथ आने के निर्देश दिए। बैठक में बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी, पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, जनप्रतिनिधियों समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html