google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केन्द्रीय मंत्री निरंजन ज्योति की दो टूक, जो भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जायेगा.....

Oct 17, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने साफ कहा है ‎कि जो भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जायेगा। उनका यह बयान जनसभा के दौरान आया है। उन्होंने तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जो कोई भी भ्रष्टाचार करेगा, उसे जेल जाना होगा और ‘अब तेलंगाना की बारी होगी।’ चुनावी राज्य तेलंगाना में मुशीराबाद और अंबरपेट में मछुआर समुदाय की दो सभाओं में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ज्योति ने दावा किया कि 2014 से पहले देश ‘भ्रष्टाचार और घोटालों’ की गिरफ्त में था तथा दुनिया में भारत की पहचान ‘घोटालों के देश’ के रूप में थी। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है तथा अब पहचान ‘मोदी है तो मुमकिन है’ हो गयी है। उन्होंने कहा ‎कि जो कोई भ्रष्टाचार करेगा, वह जेल जायेगा। जो भ्रष्टाचार करेगा और आपका पैसा लूटेगा, उसे जेल जाना ही होगा।


केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ऐसा कर कुछ गलत कर रहे हैं। उनका कहना था कि कानून अपना काम कर रहा है तथा भ्रष्ट जेल जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम लिये बगैर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी प्रमुख ने ईमानदार होने तथा सरकार से कार या बंगला जैसे लाभ नहीं लेने के लंबे-चौड़े दावे किये थे लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरकारी आवास के निर्माण में कथित अनियमितताएं हुईं। आप नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारियों पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के ये दो पूर्व मंत्री जेल गये हैं और हाल में एक अन्य नेता भी जेल गये हैं। अब तेलंगाना की बारी होगी। उनका इशारा के. कविता की ओर था जिनका नाम दिल्ली की आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र में है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा ‎कि क्या उन्होंने कुछ अच्छा किया था और वे जेल चले गये। उन्होंने सभा में लोगों से पूछा कि क्या वे एक ऐसा नेता चाहते हैं जो देश को विकास के पथ ले जा रहा है या फिर ऐसा नेता जो देश को लूटने में लगा है। दिल्ली के आबकारी मामले का इशारा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें तो पता चला कि यह योजना तेलंगाना में बनी। लोकसभा चुनाव हारने के बाद सीएम ने अपनी बेटी को विधानपरिषद का सदस्य बना दिया। उन्होंने कहा कि क्या परिवार के सदस्य ही पद पाने के योग्य हैं। ऐसा लगता है कि राज्य में अन्य इसके हकदार नहीं हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html