रामलीला में मुख्य किरदार में नजर आयेंगे केंद्रीय मंत्री, सांसद और बॉलीवुड कलाकार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दिल्ली के लाल किला मैदान पर होने वाली देश की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध रामलीलाओं में शामिल 'लव कुश' रामलीला में इस बार राम, लक्ष्मण, सीता, रावण जैसे सभी मुख्य भूमिकाएं बॉलीवुड के कलाकार निभाएंगे। न केवल बॉलीवुड कलाकार बल्कि कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता भी यहां रोल अदा करते दिखाई देंगे। लव कुश रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे एक से अधिक किरदारों में नजर आएंगे। लोकसभा सांसद अश्विनी चौबे, केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण प्रणाली और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री हैं।
लाल किला पर होने वाली इस रामलीला में प्रसिद्ध अभिनेता गगन मलिक राम की भूमिका में नजर आएंगे। गगन मलिक ने सिद्धार्थ गौतम में भगवान बुद्ध की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व बौद्ध फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। मलिक को टीवी की रामायण में भगवान राम के रूप में उनकी प्रमुख भूमिका के लिए भी जाना जाता है। वहीं रावण की भूमिका में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार मुकेश ऋषि नजर आएंगे। मुकेश ऋषि अभी तक हिंदी, मराठी, तेलुगू समेत विभिन्न भाषाओं की 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने सलमान खान और आमिर खान जैसे फिल्मी सितारों के साथ काम किया है। वह कई सुपरस्टार के विपरीत विलेन की भूमिका भी निभा चुके हैं।
लव कुश रामलीला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सूरी का कहना है कि नेताओ की बात करें तो अश्विनी चौबे के अलावा कई सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कुछ नेता रामलीला में रोल कर सकते हैं। इन नेताओं के बातचीत हुई है। रोल करने के इच्छुक इन नेताओं की कद काठी, अभिनय क्षमता व उनकी रुचि के आधार पर अब उनके किरदार तय किए जा रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments