राजस्थान को लेकर केंद्रीय मंत्री मेघवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी...

घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। भाजपा अभी से ही नेताओं को लेकर जिम्मेदारी सौंपने की शुरुआत कर चुकी है। इस बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने मेघवाल को घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बता दें कि मेघवाल राजस्थान से ही सांसद हैं। वह अनुभवी नेता हैं। इसके अलावा वह केंद्रीय नेतृत्व के भी काफी करीब हैं। इस समिति में मेघवाल के अलावा संयोजक के रूप में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और घनश्याम तिवाड़ी भी शामिल हैं। दोनों भाजपा से ही राज्यसभा के सांसद हैं।बड़ा सवाल हैं कि वसुंधरा राजे को लेकर क्या जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वह राज्य में लगातार प्रचार करेंगी।
गौरतलब है कि राजे 5 बार की विधायक हैं, और दो बार राज्य की मुख्यमंत्री रही हैं। भाजपा के बड़े चेहरों में उनका नाम है। साथ ही साथ उनके समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री चेहरा बनाने का दबाव पार्टी नेतृत्व पर लगातार डाल रहे हैं। खुद चुनावी साल में राजे काफी सक्रीय हैं। वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच भी साझा कर रही हैं। इसके बाद कहीं ना कहीं वसुंधरा राजे भी राजस्थान चुनाव को लेकर काफी अहम मानी जा रही है।
मेघवाल फिलहाल लोकसभा के सांसद हैं। वे पहली बार 2009 में राजस्थान के बीकानेर सीट से चुनाव जीते थे। 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में उन्हें पुरस्कृत किया गया। 2009 के बाद 2014 और 2019 में भी उन्होंने लोकसभा का चुनाव जीता। राजनीति में आने से पहले वे राजस्थान कैडर के एक आईएएस अधिकारी रहे। दलित समुदाय से आने वाले मेघवाल अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। मोदी सरकार में भी उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। फिलहाल कानून मंत्रालय संभाल रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments