google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अमेरिका में मोदी-मोदी, इंटरनेशनल सिंगर ने कही ये बात....

Jan 19, 2024
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कर रही हैं। उन्होंने भारत में होने वाले आम चुनाव 2024 में पीएम मोदी की जीत की भविष्यवाणी तक कर दी है। साथ ही उन्होंने भारत की नीतियों को भी सराहा है। खास बात है कि बीते साल जून में पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर उन्होंने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ भी गाया था। भारत में भी उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में हैं। ‘प्रधानमंत्री मई में जीत की राह पर है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं यह निश्चित रूप से कह सकती हूं कि अमेरिका में प्रधानमंत्री के लिए काफी समर्थन है। मेरा मानना है कि कई लोग चाहते हैं कि वह दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाएं, क्योंकि वह भारत के लिए सबसे अच्छे नेता हैं।’


उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह चुनावी मौसम अमेरिका, भारत और पूरी दुनिया के लिए सबसे जरूरी चुनावी मौसम में से एक होने वाला है। ऐसे में नागरिक होने के तौर पर हमारे ऊपर भी बड़ी जिम्मेदारी है। भारत में मेरे प्यारे परिवारों को प्रोत्साहित करती हूं कि इस बार चुनाव में सुनिश्चित करें कि आपका वोट और आवाज सुनी जाए।’


उन्होंने कहा, ‘यह कोई राज नहीं है… पूरा भारत जानता है कि मैं प्रधानमंत्री की बड़ी समर्थक हूं और मानती हूं कि वह भारत के लिए सबसे अच्छे नेता हैं और भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए अच्छे नेता हैं। यही समय है जब हम नागरिक होने के तौर पर मुखर रहे, अपनी बातें साझा करें, उन नीतियों को साझा करें जो हमारे देश और हमारे नेताओं के लिए जरूरी है। हमारे पास हमारे देश में बदलाव लाने की शक्ति है।’


उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भी जिक्र किया। साथ ही कैबिनेट में महिला नेताओं को शामिल करने को लेकर भी पीएम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि कैसे प्रधानमंत्री की नीतियों ने नक्शे पर भारत को असली आर्थिक खिलाड़ी के तौर पर स्थापित किया है…।’ उन्होंने कहा, ‘जहां तक इसके अमेरिका से संबंधित होने की बात है, वह सबसे अच्छे नेता हैं। कोई कॉम्पिटीशन है ही नहीं। मैं उम्मीद करती हूं कि उन्हें दोबारा चुना जाएगा, ताकि भारत और अमेरिका के रिश्ते आगे और भी मजबूत होते जाएं।’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html