google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 सितंबर को आएंगे दंतेवाड़ा, भाजपा परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ..

Sep 11, 2023
2 min read































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से 12 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर भाजपा के नेता चुनावी शंखनाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए BJP नेता जुट हुए हैं। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और केदार कश्यप पिछले 2 दिनों दंतेवाड़ा में ही डेरा जमाए हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, समेत अन्य नेता सोमवार सुबह तक दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।


दंतेवाड़ा में इस कार्यक्रम की कमान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को सौंपी गई है। वे कार्यक्रम के संयोजक हैं। उनके साथ केदार कश्यप को भी कार्यक्रम को सफल बनाने जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों नेताओं ने दंतेवाड़ा में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। इस बैठक में जिले से लेकर संभागभर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


परिवर्तन यात्रा को लेकर कई तरह की रणनीतियां भी बनाई गईं हैं। उधर, जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में गृहमंत्री आम सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 70 से 80 हजार की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।

पार्टी के नेताओं ने बताया कि, महेश गागड़ा, केदार कश्यप 2 दिनों से दंतेवाड़ा में ही हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय समेत अन्य दिग्गज नेता सोमवार सुबह तक दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। 12 सितंबर से पहले तैयारियों को लेकर उनकी एक से दो महत्वपूर्ण बैठकें और होंगी।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रायपुर में प्रेसवार्ता लेकर बताया था कि, पहले चरण की यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 16 सितंबर को जशपुर से शुरू होगा। इसमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। दूसरे चरण की यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे।


दूसरी परिवर्तन यात्रा 12 दिनों में 1261 किमी का सफर तय करेगी। 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। दूसरे चरण में 39 आम सभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, इन दोनों यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों यात्रा करीब 2989 किमी की होगी। अलग-अलग जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html