google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केंद्रीय गृहमंत्री शाह का सीएम गहलोत पर तंज, वे लाल रंग देखकर भड़क जाते....

Nov 8, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा में तंज कसते हुए कहा कि लाल रंग देखकर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भड़क जाते हैं। सीएम गहलोत को लाल रंग में लाल डायरी ही नजर आती है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि विगत पांच साल में गहलोत सरकार ने राजस्थान को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गहलोत सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। शाह ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी न देश को सुरक्षित रख सकती है, न देश को समृद्ध कर सकती है।

उन्होंने कहा कि गहलोत के प्रशंसक उन्हें जादूगर कहते हैं, वे जादूगर है ही...इन्होंने जादूकर राजस्थान में बिजली गुल कर दी। स्वास्थ्य की सुविधाएं को धुमिल करने का काम गहलोत ने किया। रोजगारी और कानून-व्यवस्था भी गुम कर दी।शाह ने कहा कि राजस्थान की भूमि सदियों से सम्मान और गौरव की भूमि रही है। जिसने मुगलों की आंधी के सामने डटकर मुकाबला कर उन्हें रोकने का काम किया।


लेकिन 5 साल में गहलोत सरकार ने इस वीर भूमि को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने दावा किया कि गहलोत ने यहां खनन विभाग में 66 हजार करोड़ का घोटाला किया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में घोटाले इस हद तक बढ़े हैं कि जांच करने वाली एजेंसियां कहती हैं कि जहाँ हाथ डालते हैं वहीं घोटाला मिलता है। उन्होंने कहा कि गहलोत आपको शर्म आनी चाहिए, आप जिस सचिवालय में बैठते हैं, वही आपकी नाक के नीचे से 2.5 करोड़ रूपये और कई किलो में सोना जब्त होता है। ऐसी घटना देश में और कहीं नहीं हुई। गृह मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार में अवैध खनन इतना बढ़ गया कि एक संत को भूमि की रक्षा के लिए अपनी जान तक देनी पड़ी, उसके बाद भी गहलोत साहब की नींद तक नहीं खुली।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html