google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केंद्रीय वित्त मंत्री बजट टैबलेट के साथ पहुंचीं संसद...

Feb 1, 2024
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

नई दिल्ली - केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट टैबलेट के साथ संसद पहुंचीं. वित्त मंत्री आज संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी. थोड़ी देर में बजट पर मोदी सरकार की मुहर लग जाएगी. अभी पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक चल रही है. करीब एक घंटे बाद यानी सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट भाषण देंगी |


अंतरिम बजट को लेकर सबकी निगाहें वित्त मंत्री सीतारमण पर हैं. कई उम्मीदें लगाई जा रही हैं. इनमें से एक हाईएस्ट टैक्स रेट के लिए आय सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करना और टैक्स रेट को 30% से घटाकर 25% करना है. इन बदलावों से मध्यम वर्ग के टैक्सपेयर्स को लाभ हो सकता है. जीएसटी नेट में विस्तार हो सकता है, जिसमें वर्तमान में छूट वाली वस्तुओं को शामिल किया जा सकता है या अनुपालन को आसान बनाने के लिए जीएसटी स्लैब का सरलीकरण किया जा सकता है |


अर्थशास्त्रियों का कहना है कि खर्च में बढ़ोतरी की भी उम्मीद ना करें. आज का बजट नए प्रशासन के कार्यभार संभालने तक अंतरिम बजट है और वित्त मंत्री पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि इसमें कोई बड़ी घोषणा नहीं होगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html