केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बहुत ही गंदी राजनीति पर उतर आई है कांग्रेस.......

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मणिपुर मुद्दे पर संसद में कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी की लॉन्चिंग एक बार फिर असफल हो गई है, साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में सरकारी ठेकों में 50 फीसदी कमीशन लिए जाने वाले मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, 'कांग्रेस बहुत गंदी राजनीति पर उतर आई है, क्योंकि कांग्रेस के मध्य प्रदेश में पैर उखड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं इसलिए नकली पत्र बनाकर मध्य प्रदेश की सरकार को बदनाम करने का असफल प्रयत्न है |' उन्होंने आगे कहा, 'इस पर पार्टी (भाजपा) ने संज्ञान लिया है, पार्टी आगे कार्रवाई करेगी, हरकत गलत है और कार्रवाई होनी चाहिए |'






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments