मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले का सर्वांगीण विकास हो रहा है। करोड़ों का सड़क निर्माण जारी है.....
आज खेल मैदान आरागाही, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री रामविचार नेताम एवं सांसद चिंतामणि महाराज के साथ 157 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया।
निकायों को सुंदर और व्यवस्थित बनाने निरंतर कार्य हो रहा है। किसानों के उपज को उचित दाम मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से माताएं बहनें सशक्त हो रही है।

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
14 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की:
खेल मैदान के विकास कार्यों के लिए एवं खेल को सुविधा पूर्ण बनाने के लिए तीन करोड़ रुपए देने की घोषणा की। वहीं बलरामपुर के विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपए एवं रामानुजगंज के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा की।

स्व. सूर्यप्रकाश नेताम की स्मृति में आयोजित फूटबाल टूर्नामेंट के समापन समारोह:
आज खेल मैदान आरागाही, रामानुजगंज में स्व. सूर्यप्रकाश नेताम की स्मृति में आयोजित फूटबाल टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के सभी गांवों से महिला-पुरुष की 120 टीमों ने हिस्सा लिया, यह ग्रामीणों में फुटबॉल की लोकप्रियता को बताता है।

मैदान परिसर में बरगद पौधे का रोपण किया, साथ ही खिलाड़ियों ने भी 600 से अधिक पौधे लगाए। वहीं फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले एवं उप विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

#ChhattisgarhNews #Balrampur #Ramanujganj #FootballTournament #VikasYatra #VishnuDeoSai #RamvicharNetam #ChintamaniMaharaj #MahtariVandanYojana #SportsNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments