google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेफ सिटी योजना के तहत शहर में लगेंगे करीब 500 स्थानों पर कैमरे...

Dec 8, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नोएडा- सेफ सिटी योजना के तहत शहर में करीब 500 स्थानों पर फरवरी 2024 से कैमरे लगने शुरू हो जाएंगे. इन जगह 1500 से 2000 कैमरे लगाए जाएंगे. ये फेस डिटेक्शन कैमरे होंगे, जिनमें वारदात करने वाले बदमाशों के चेहरे स्पष्ट कैद हो जाएंगे. इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है. ये कैमरे खासतौर से मार्केट, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थलों के आसपास लगाए जाएंगे. इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो जाएगी |


कैमरे लगवाने के लिए कंपनी का चयन करने को नोएडा प्राधिकरण ने आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) तैयार कर ली है. नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अगले 10 दिन में आरएफपी जारी कर दी जाएगी. जनवरी में कंपनी का चयन हो जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि कंसल्टेंट ने सर्वे कर रिपोर्ट दे दी है. ये कैमरे सर्विलांस के तौर पर काम करेंगे. सेफ सिटी के तहत लगने वाले कैमरों का भी कंट्रोल रूम सेक्टर-94 स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर बनेगा. यहां पहले से ही इंटीग्रेटिड कमांड कंट्रोल सेंटर बना हुआ है |


दोनों एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे. प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह कैमरे लगेंगे, उनमें शहर के सभी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, धार्मिक स्थान, मेट्रो स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थान आदि शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि सेफ सिटी के तहत सर्विलांस, पीटीजेड, एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे. इन कैमरों के लिए पूरा सर्वर नए तरीके से तैयार किया जाएगा. काम शुरू होने पर सभी जगह कैमरे लगने में सात-आठ महीने का समय लगेगा |


मुख्यमंत्री ने किया था निरीक्षण सितंबर 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया था. उन्होंने निर्देश दिए थे कि कमांड कंट्रोल सेंटर से सेफ सिटी को जोड़ा जाए. इसके बाद पुलिस और प्राधिकरण ने मिलकर सेफ सिटी के तहत कैमरे लगाने की योजना तैयार की.

बदमाशों के चेहरे होंगे कैद इन कैमरों को लगाने का मकसद सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करना है. सड़कों पर जो अपराधिक वारदातें होती हैं उनमें से अधिक इन्हीं स्थानों के आसपास होती है. ऐसे में इन फेस डिटेक्शन कैमरों के जरिए वारदात करने वाले बदमाशों के चेहरे भी स्पष्ट रूप से कैद हो सकेंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html