शटर तोड़कर दुकान के अंदर जा घुसी अनियंत्रित कार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
घुमारवीं - पुलिस थाना घुमारवीं के कस्बा भगेड़ में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अनियंत्रित कार शटर तोड़कर दुकान के अंदर जा घुसी। इस हादसे में कार चालक अभय चंदेल गांव अवढाणी घाट को चोटें आए हैं। रात्रि करीब 10:30 बजे कार भगेड़ की तरफ से आई। निखिल एंटरप्राइजेज की दुकान के शटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान के अंदर रखा काऊंटर भी टूट गया। इस हादसे में कार को भी काफी नुक्सान पहुंचा है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने कहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments