मामा ने भांजी की शादी पर गिफ्ट किया 1,11,11,111 रुपये कैश....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हरियाणा- सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक भाई अपनी विधवा बहन के घर नोटों की ढेर लगाता दिख रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भाई ने भात में एक 1,11,11,111 रुपये कैश दिया है। इस दौरान वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए। वहीं, सोशल मीडिया में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, युवक बावल क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह भात (शगुन) का मौके पर रेवाड़ी आया था। जिस बहन के घर वह भात लेकर पहुंचा था वह करीब 6 वर्षों से विधवा है। हालांकि, युवक अपनी बहन की खूब चिंता करता है। पहले उसने घर बनवाकर दिया। साथ ही दोनों बच्चों की शादी का भी खर्चा उठाया।
भाई का नाम सतबीर है। वह आसलवास का रहने वाला है। उसकी भांजी की शादी तय हुई थी। इस मौके पर वह भात की रस्म निभाने के लिए बहन के घर पहुंचा था। जब रस्म शुरू हुआ तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments