google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अल्ट्राटेक बैकुंठ में नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन...

1 hour ago
3 min read
  • अल्ट्राटेक बैकुंठ मे मां दुर्गा के नौ रूपों की पुजा सांस्कृतिक कार्यक्रमों गरबा व भोग भंडारा के साथ की गई विदाई |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर / तिल्दा नेवरा:- तिल्दा नेवरा के समीप स्थित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट संयंत्र परिसर में इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि का पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पंडाल में माँ दुर्गा की प्रतिमा के साथ माँ सरस्वती, माँ लक्ष्मी, श्री गणेश और कार्तिकेय की स्थापना की गई, जहाँ प्रतिदिन सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा और महाआरती का आयोजन हुआ।

पूरे नौ दिनों तक चले इस उत्सव में स्वस्थ मनोरंजन के तहत गरबा-डांडिया, हिंदी आर्केस्ट्रा, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के रंगारंग कार्यक्रम, कॉलोनीवासियों व कर्मचारियों की प्रस्तुतियाँ और छत्तीसगढ़ी लोकगीतों से सजे कार्यक्रम 'लोक-दर्शन' ने दर्शकों का मन मोह लिया।

धार्मिक अनुष्ठानों और महाआरती में अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के यूनिट हेड पवन कुलकर्णी सपरिवार उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न दिवसों पर फंक्शन हेड राजीव सिंघल, सुनंदा बाशु, अशोक सिन्हा, विवेक बघेल, अशोक मिश्रा, अभिषेक तेवतिया, हेमंत कुमार साहू, और मनोरंजन ढल सहित तमाम अधिकारी, स्टाफ और श्रमिक परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

आकर्षक साज सज्जा बना आकर्षण का केंद्र :-

बता दें कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे इस बार पंडाल, गरबा ग्राऊड व विशाल सांस्कृतिक मंच आकर्षण का केंद्र बना रहा है। क्योंकि कलर व रौशनी से अयसा सजाया गया था। जिसे लोग देख कर आनंदित होते रहे। वही यहां पुरा समय खास कर शाम के बाद सेल्फी जोन बना रहा। कोई भी आता था। वह पुरे परिवार के साथ सेल्फी लेने से नही चुके। इसमे एच आर, ई आर, के अभिषेक तेवतिया जी व ब्रजेश पटेल व उनके टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


सांस्कृतिक कार्यक्रम मे उमडा लोगो का हुजुम :-

यहां नवरात्रि के दुसरे ही दिन से विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे पुरे अंचल भर से लोगो का अप्रत्याशित भीड दर्ज किया गया। जिसमे सबसे ज्यादा यहां के स्कूल व कालेज की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनमोहक प्रस्तुतियों ने यादगार भीड देखा गया। तो दुसरे क्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम में "लोक-दर्शन" भिलाई की प्रस्तुति मे भारी भीड देखा गया।


यूनिट हैड स्थानीय प्रतिभाओं को देख हुए भावविभोर :-

अवगत हो कि यहां स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर व मंच प्रदान करने के लिए रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया। जिसमे यहां के कालोनीवासीयो व कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के मनोरंजन किया गया। जिसमे रिकार्डिंग एकल व यूगल, ग्रुप डांस, गरबा, भजन, एवं करोके सांग ने लोगो का मन मोहा। जिसमे दो पांच साल की बच्चीयो ने जो नांचा, गाया वह अलौकिक रहा। इस आयोजन को लेकर यूनिट हैड कुलकर्णी ने बच्चों की इस टैलेट को लेकर अचंभित व हर्षित हुये। पहली बार पुरे कार्यक्रम का आनंद लेते हुए बैठे रहे। जिससे इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वालो का उत्साह दोगुना हो गया था। वही साथ में फंक्शन हैड राजीव सिंगल, सुनंदा बाशु, अशोक सिन्हा ने भी सभी का सराहना किये। इसमे अभिषेक तेवतिया, ब्रजेश पटेल, राजेन्द्र कुमार साहू, संदीप सिंह, का योगदान रहा।


अष्ठमी व नवमी दो दिन हुआ महाभंडारा :-

यहां पिछले वर्षों की भाती दो दिन तक महा भंडारा किया गया। जिसमे अष्ठमी को खिचडी चटनी व हलवा का वितरण किया गया। जिसमे लोगो ने दोपहर 12 बजे से शाम तक भरपेट ग्रहण किया। वही नवमी के दिन खीर - पुरी, छोले भटूरे व चांवल का भोग कराया गया। जिसे दोपहर 01 बजे से रात तक वितरण किया गया। इसमे अशोक मिश्रा, गिरिजा शंकर मिश्रा, राजेन्द्र कुमार साहू, जितेन्द्र कुमार मिश्रा, गुरूदयाल साहू, राजेन्द्र चौरसिया, दीपेश मिश्रा, राहुल, राजेश वर्मा, तिलक यादव, ईश्वर प्रसाद, प्रवीण शेखावत, ओम प्रकाश सार्वा, संदीप सिंह, के आलावा बहुत से लोगों का सहयोग रहा।


डीजे की धुन मे शोभायात्रा के साथ किया विसर्जन :-

गौरतलब हो कि दशहरे के दिन सुबह 8 बजे से महिलाओं के द्वारा "सिंदूर खेला" का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे यहां की महिलाओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर मां दुर्गा की सिंदुर लगाकर आपस मे होली जैसा ही रंग लगा कर सिंदुर खेला। तत्पश्चात यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों कालोनीवासीयो के द्वारा डी जे के धुन में पुरे कालोनी में शोभायात्रा निकाली गई। जहां कालोनीवासीयो के द्वारा जगह जगह खाने पीने की चीजो का नि:शुल्क वितरण किया गया। जिसका शोभायात्रा में शामिल सभी बच्चों व महिलाओं ने भरपुर आनंद लिया।


अंत मे जोगी कुंआ धाम के छोटा व सुंदर सरोवर में विसर्जन किया। जिसमे भक्तो की उपस्थिति देखने लायक रहा। प्रतिदिन सुबह शाम पुजा व महाआरती समय पर व विधि-विधान से किया गया। जिसमे विशेष योगदान, दोनो पंडा, पं. मनोज तिवारी, गिरिजा शंकर मिश्रा, राजेन्द्र कुमार साहू, गुरूदयाल साहू, राजेन्द्र चौरसिया, राजेश वर्मा, दीपेश मिश्रा के आलावा बहुत से लोगो का रहा। पुरे नौरात्री भर सफल कार्यक्रम का योगदान यहां के प्रबंधन, कर्मचारियों, कॉलोनीवासियों एवं क्षेत्रवासियों का रहा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html