google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो युवक एम्बुलेंस में छिपाकर कर रहे थे नशीले कैप्सूल का सप्लाई...

Oct 24, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है । इसी कड़ी में तमनार पुलिस ने सटीक सूचना तंत्र के जरिए एम्बुलेंस वाहन पर रायगढ़ से तमनार की ओर लायी ला रही नशीली दवा की खेप के साथ दाे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई दो अलग-अलग कंपनियों के 629 नग टेबलेट (कैप्सूल) का बाजार मूल्य ₹5,259 है ।


जानकारी के मुताबिक जप्त दवाएं डॉक्टर पर्ची के बगैर बिक्री किया जाना प्रतिबंधित है और आरोपियों के पास से इन दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई है । तमनार पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।


तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा क्षेत्र में ऐसी नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री पर पहले भी कार्रवाई की गई है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीदी-बिक्री पर निगाह रखने एवं अवैध रूप से बेचे जाने पर मुखबीर लगाकर रखा गया है । गत दिनों उनके सक्रिय मुखबिर ने तमनार क्षेत्र एवं आसपास क्षेत्र में दो युवकों द्वारा नशीली टेबलेट(कैप्सूल) विक्रय किए जाने की सूचना दिया गया।


सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ द्वारा टीआई तमनार काे निर्देशित करने पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा क्षेत्र में अपने मुखबिर एवं स्टाफ को तस्करों पर निगाह रखने नियुक्त किये थे कि कल दिनांक 23/10/20 23 कि रात्रि टीआई तमनार को मुखबीर सूचना मिला की दो व्यक्ति एम्बुलेंस वाहन क्रमांक MH 49 C 0032 में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को छिपा कर रायगढ की ओर से हमीरपुर, धौराभांठा होते ढोलनारा की ओर जा रहे है, तत्काल टीआई तमनार हमराह स्टाफ के साथ मेन रोड हमीरपुर में घेराबंदी कर संदिग्ध एम्बुलेंस वाहन को पकड़ा गया जिसमें बैठे दो व्यक्ति अपना नाम बताने में आना कानी कर रहे थे |


दोनो को कडाई से पुछताछ करने पर चालक सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम अक्षय गुप्ता पिता जितेन्द्र गुप्ता उम्र 25 वर्ष सा. जरीडीह थाना तमनार जिला और ड्रायवर के बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम 01. संदीप चौहान पिता महेत्तर चौहान उम्र 24 वर्ष सा. उरबा दर्रीपारा थाना तमनार जिला रायगढ़ का होना बताये, तलाशी में संदीप चौहान के पास से 529 नग नशीली टेबलेट (कैप्सुल) तथा अक्षय गुप्ता चालक के पास से 10 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 10 – 10 टेबलेट कुल 100 नग टेबलेट कुल जुमला 629 नग टेबलेट (कैप्सुल), कीमती 5,269 रूपये का जप्त किया गया है ।


आरोपियों के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के परिवहन के संबंध में कोई बिल, डॉक्टर पर्ची नहीं थी, तमनार पुलिस द्वारा एम्बुलेंस वाहन क्रमांक MH 49 C 0032 एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं को जप्त कर आरोपी अक्षय गुप्ता एवं संदीप चौहान के खिलाफ थाना तमनार में धारा 21(C) NDPS ACT के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html