सीएसटी टीम द्वारा गैर क़ानूनी हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जयपुर- थाने की सीएसटी टीम ने मंगलवार को अहम कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है | इन युवकों के पास से हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों के घरों पर भी छापेमारी की | पुलिस को वहां से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ | पुलिस ने विनोद शर्मा के बेटे मनीष शर्मा और पुखराज लांबा के बेटे अमित जाट को गिरफ्तार कर लिया।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, ‘ऑपरेशन आग’ के तहत जयपुर पुलिस स्टेशन और सीएसटी को विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं | जिसको लेकर कल सीएसटी को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं | इसे देखते हुए सीएसटी टीम मौके पर पहुंची. दो युवकों को गिरफ्तार कर प्रताप नगर थाने ले जाया गया |
दोनों युवकों के घर टीमें भेजी गईं। तलाशी ली गई, लेकिन उनके आवास पर कोई हथियार नहीं मिला। दोनों युवकों को प्रताप नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | इस ऑपरेशन में सीएसटी कांस्टेबल जीतेंद्र कुमार यादव की अहम भूमिका रही | पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद पिस्टल अलवर निवासी कमल ठाकुर ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में 18 हजार से 20 हजार रुपये में खरीदी थी | आरोपी इसे जयपुर में 30 हजार रुपए में बेचने की फिराक में थे। पुलिस आरोपी कमल ठाकुर की तलाश कर रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments