कदमा से बाइक चोरी में दो युवक गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कदमा भाटिया बस्ती के जमुना पथ निवासी पंकज सिंह की बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है, जबकि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली है. गिरफ्तारों में हारोनाथ घोष उर्फ सुरज शास्त्रत्त्ीनगर ब्लॉक नंबर 5 और अभिषेक कुमार वर्मा मगध पथ शामिल हैं. थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया 11 15 को पंकज कुमार की बाइक घर के बाहर से चोरी हुई थी. इधर, पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया |
डोबो में बस के धक्के से मानगो के तीन जख्मी मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 13-बी निवासी बाइक सवार तीन युवक बस की चपेट में आकर को जख्मी हो गए. घटना सरायकेला-खरसावां के डोबो रोड में दोपहर की है. जख्मी होने वालों में अफजल, इरफान और फरहान शामिल हैं. इन्हें सड़क से उठकार पीसीआर वैन के जवानों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां दो युवको का इलाज चल रहा है, जबकि फरहान को टीएमएच रेफर कर दिया गया है.
उलियान व जवाहरनगर में आज लगेगा ऊर्जा मेला उलियान और जवाहरनगर बिजली उपकेंद्र में को ऊर्जा मेला लगेगा, जहां उपभोक्ता बिजली संबंधी समस्या का समाधान करवा सकते हैं. शिविर में 100 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का प्रचार-प्रसार, खराब मीटर को बदलने, नए विद्युत कनेक्शन को आवेदन, बिल में गड़बड़ी, बकाया बिल भुगतान, कनेक्शन जोड़ने आदि की समस्या का समाधान किया जाएगा. यह जानकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के मानगो के वरीय प्रबंधक (तकनीकी) ने दी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments