रोड किनारे लगी दुकानों से सामान खरीद रही दो महिलाओं को रौंदा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, हादसा चरगवां शहपुरा थाना के बाजार में हुआ। महिलाएं सड़क के किनारे लगी दुकानों से सामान खरीद रही थी तभी एक बेलगाम ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। घायल महिलाओं का नाम गुड्डी बाई गोंड और वंदना गोंड बताया जा रहा है, जो चरगवां के बेनी सिंह पिपरिया की निवासी है। जब सड़क किनारे लगी दुकानों से सामान खरीद रही दो महिलाओं को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है, वहीं लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
घायलों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। बेलगाम ट्रक ने ट्रैक्टर, ऑटो और कई वाहनों को भी टक्कर मारी है। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जबलपुर गोटेगांव मार्ग में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments