प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वजारोहण में मदद करेगी दो महिला सैन्य अधिकारी....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से हर साल की तरह तिरंगा फहराएंगे | इस साल स्वतंत्रता दिवस पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह का समापन होगा और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने के लिए देश नए उत्साह के साथ ‘अमृत काल’ में प्रवेश करेगा. झंडा फहराए जाने के बाद, तिरंगे को ‘राष्ट्रीय सलामी’ दी जाएगी | सेना का बैंड, जिसमें एक जेसीओ और 20 अन्य सैन्यकर्मी शामिल होंगे, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और ‘राष्ट्रीय सलामी’ प्रस्तुत करने के दौरान राष्ट्रगान बजाएगा | बैंड का संचालन नायब सूबेदार जतिंदर सिंह करेंगे | वहीं मेजर निकिता नायर और मेजर जास्मीन कौर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments