google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

LOC के पास दो आतंकी ढेर, घातक हथियार भी बरामद....

Oct 1, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अलग-अलग ऑपरेशनों में, सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मच्छल सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। यहां आतंकियों के पास से जंग के घातक हथियार बरामद किए हैं। सेना ने एक बयान में कहा कि बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए। हथियारों से लैस दो आतंकी भी मारे गए हैं। खुफिया ऑपरेशन के बाद इलाके की तलाशी के दौरान, बलों ने दो आतंकवादियों के शव बरामद किए और गोला-बारूद के साथ दो एके सीरीज की राइफलें भी बरामद की।


भारतीय सेना की चिनार कोर ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “29-30 सितंबर की मध्यरात्रि को भारतीयसेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में, कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में LOC पर सतर्क सैनिकों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। आतंकियों के पास से 2 AK राइफल्स, 2 हैंड ग्रेनेड, 1 पिस्टल और अन्य जंग जैसे भंडार की बरामदगी के साथ 2 आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है।”


एक विज्ञप्ति के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और विभिन्न खुफिया एजेंसियों से कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में दो-चार आतंकवादियों के एक समूह द्वारा घुसपैठ के प्रयासों के बारे में इनपुट प्राप्त हुए थे। बयान में कहा गया है कि 30 सितंबर को रात 10.40 बजे घात लगाकर बैठे दल ने पाकिस्तान की ओर से दो आतंकवादियों की आवाजाही देखी और उन्हें नियंत्रण रेखा की बाड़ के पास आते देखा। सेना के मुताबिक, "आतंकवादियों ने घने पेड़ों की आड़ में एलओसी पार भागने की कोशिश की। हालांकि, गोलाबारी में एक आतंकवादी तुरंत मारा गया। बाद में, हमारी टीम ने दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया। इलाके की तलाशी के दौरान दो आतंकवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।"

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html