google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भीषण विस्फोट से दो किशोरों की मौत, जानें पूरा मामला...

Jan 22, 2024
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुजफ्फरनगर - जिले के खतौली में एक घर में रखे पटाखों के गोदाम में सोमवार सुबह हुए भीषण विस्फोट में दो किशोरों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खतौली थाना क्षेत्र के पास कैलावड़ा गांव में रशीद के घर के ऊपर पटाखा गोदाम बना हुआ है. आज सुबह करीब 8 बजे आतिशबाजी के गोदाम में लगी भीषण आग और विस्फोट से हर कोई सहम गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि शादाब पुत्र शकील के आतिशबाजी गोदाम में हुए विस्फोट से मकान की छत गिर गई। इस हादसे में 12-14 साल के दो लड़के दीपांकर पुत्र ऋषिपाल और पारस पुत्र गजे की गंभीर रूप से जलने से मौत हो गई। दुर्घटनास्थल पर एकत्र हुए निवासियों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद सीओ खतौली डॉ. रविशंकर और इंस्पेक्टर खतौली मुकेश कुमार ने घटना का निरीक्षण किया। हादसे में 40 फीसदी जल चुके राशिद को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा |


बताया जाता है कि दोनों लड़के आतिशबाजी के गोदाम में काम करते थे। तेज धमाके से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी शादाब को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करने की कोशिश की. जिन्हें पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ खतौली रविशंकर का कहना है कि इस घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html