google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रिसर्चर के मकान में चोरी, फॉरेन करेंसी और जेवर के साथ दो किशोर गिरफ्तार...

Jan 6, 2024
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर - रिसर्चर के मकान में चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। राजेश रंजन ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह गौतम विहार देवपुरी में रहता हैं तथा सोशल शोधकर्ता का कार्य करता है। 28.12.2023 को दोपहर करीबन 01.00 बजे प्रार्थी अपने घर में ताला लगाकर कांकेर अपने परिवार के पास गया था। 30.12.2023 को रात्रि करीबन 09.30 बजे अपने पूरे परिवार के साथ रायपुर स्थित अपने घर आकर देखा तो पाया कि, घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था आलमारी खुला हुआ था तथा उसका लॉकर टूटा हुआ था तथा उसमे रखा सोने के जेवरात, फॉरेन करेन्सी तथा नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर घर के पिछे का दरवाजे का ताला तोडकर घर अंदर प्रवेश कर कमरे अंदर रखे अलमारी का ताला तोडकर उसमे रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्तता अज्ञात आरोपियो के संबध्ंा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत् 02 बालको को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त चोरी को घटना को कारित करना स्वीकार किया।  दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सोने के जेवरात तथा नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 पीजी 7389 तथा लोहे के पेचकस जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार – विधि के साथ संघर्षरत् 02 बालक।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html