google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो सुपरवाइजर, ठेकेदार की कार को चोरी कर हुए फरार....

Nov 27, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भिलाई- कुम्हारी थाना क्षेत्र एक ठेकेदार के यहां सुपरवाइजर का काम करने वाले दो लोगों ने अपने ही ठेकेदार की कार, पर्स और मोबाइल को पार कर दिया. पीड़ित ठेकेदार को इसकी जानकारी हुई तो उसने आरोपियों से संपर्क भी किया. दोनों आरोपियों ने जब कार और बाकी सामान नहीं लौटाए, तब पीड़ित ने कुम्हारी थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई. कुम्हारी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है |


शिकायतकर्ता पेशे से ठेकेदार है और दोनों आरोपी उसके यहां सुपरवाइजर का काम करते हैं. वर्तमान में पीड़ित का परसदा कुम्हारी में काम चल रहा और दोनों आरोपी वहीं रहते थे. दीपावली पर पीड़ित के परिवारवाले रीवा चले गए थे. इस वजह से पीड़ित परसदा में आरोपितों के यहां ही रुक गया था. सुबह जब वह उठा और नहाकर पूजा करने लगा, इसी दौरान दोनों आरोपी पीड़ित की कार, पर्स और मोबाइल लेकर भाग गए |


कुम्हारी पुलिस ने बताया कि “अवंति विहार सड्डू रायपुर के निवासी शिकायतकर्ता राकेश सिंह की शिकायत पर आरोपी रवि सिंह और मोहम्मद मुनव्वर के खिलाफ प्राथमिकी की गई है. दोनों आरोपित प्रयागराज उत्तर प्रदेश के ग्राम छन्ना थाना कोरांव के निवासी बताए जा रहे है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है |”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html