google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक साल से दो बहनें मां के शव के साथ रह रही थीं, किसी को नहीं लगी भनक...

Nov 30, 2023
2 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बहनें अपनी मां के शव के साथ एक साल से रह रही थी। शव बुरी तरह सड़ गया। उससे बदबू आने लगी, तो भी किसी को भनक नहीं लगने दी ,मृत महिला का नाम ऊषा है महिला की 8 दिसंबर 2022 में मौत हो गई थी, लेकिन उसकी बेटियों ने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को मंदारवा इलाके में घर के एक कमरे में रख दिया और उसके साथ रहने लगीं |


सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. लंका स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) शिवाकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मदरवा, सामनेघाट निवासी उषा त्रिपाठी (52) की पिछले साल लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई. उनके पति ने दो साल पहले घर छोड़ दिया था और अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद भी घर नहीं आए, जबकि उनकी दो बेटियां – पल्लवी त्रिपाठी (27) और वैश्विक त्रिपाठी (18) ने अपनी मां की मृत्यु के बाद शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और उसे कमरे में बंद रखा |


वे दोनों पिछले एक हफ्ते से घर से बाहर नहीं निकल रही थीं और उनका दरवाजा बंद रहता था, इससे पड़ोसियों को शक हुआ | पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब वह नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी, सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची | जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे के अंदर दाखिल हुई तो वहां शव पड़ा हुआ था | दोनों बेटियां भी उसी कमरे में बैठी मिलीं, पुलिस ने दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच की जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html