google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आवारा आशिक को दो बहनों ने सिखाया सबक....विडियो हुआ वायरल

Aug 5, 2023
1 min read
















































आगरा में एक युवक पर आशिकी का भूत इस कदर सवार हुआ कि चप्पलों से पिटाई का भी उस पर कोई असर नहीं था। बीच सड़क पर युवती और उसकी बहन सिरफिरे आशिक को पीटती रही, लेकिन इस दौरान भी वो बोलता रहा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तेरे बिना मर जाऊंगा। एक पल भी नहीं जी पाऊंगा। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

ये वायरल वीडियो आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। फिर भी युवक ऐसी जिद पर अड़ा दिखाई दिया, जिसे लेकर हर कोई हैरान है। एक तरफ जहां युवतियां उससे कह रही हैं कि अब आई लव यू बोल, तो वहीं युवक कहता नजर आ रहा है कि तेरे बिना मर जाऊंगा। बहुत प्यार करता हूं।


तभी दूसरी युवती उसका कॉलर पकड़ कर सड़क पर धक्का देती है, जबकि दूसरी युवती पिटाई करना जारी रखती है। सिरफिरे की जिद के आगे युवतियां भी हार गईं। एक युवती उसे सड़क पर लिटा देती है और कहती है कि अब मर। बताया गया है कि युवक पास की बस्ती का रहने वाला है। वीडियो कमला नगर शांति स्वीट के पास वाली रोड का है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html