google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

थैले में शराब पकड़ कर बेचते, दो व्यक्ति हुए गिरफ्तार, जानिए पूरा मामल...

Jul 23, 2023
2 min read











शराब बेचते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार खरोरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति व्यक्ति ग्राम खरोरा से ग्राम बरौडा की ओर शराब तस्करी कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम जासूस द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं अजीब हुलिये वाले व्यक्ति की तलाशी करना प्रारंभ किया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा ग्राम बरौडा मोड़ पास दोपहिया वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम युगल किशोर भारद्वाज निवासी खरोरा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में आरोपी युगल किशोर भारद्वाज से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी युगल किशोर भारद्वाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 48 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन सीजी/04/एनयू/0269 जुमला कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 505/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


इसी प्रकार थाना खरोरा क्षेत्रंातर्गत ग्राम बरौडा डबरी पार पास ग्राम खरोरा से ग्राम बरौडा की ओर दोपहिया वाहन में शराब तस्कारी करते आरोपी भावेश जायसवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन सीजी/04/एनजेड/7365 जुमला कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 506/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


बताये अनुसार दोनों आरोपी के नाम क्रमागत -

पहले का नाम युगल किशोर भारद्वाज पिता दिलीप भारद्वाज उम्र 22 साल निवासी अडसेना थाना खरोरा से है। और दूसरा भावेश जायसवाल पिता लोचन जायसवाल उम्र 20 साल निवासी वार्ड नं. 06 खरोरा से है।




 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html