दो लोगों की गई जान, ट्रेन ड्राइवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रांची- ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाने की वजह से दो यात्रियों की जान चली गई। झारखंड के कोडरमा जिले में ओवरहेड तार टूटने की वजह से ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। यह हादसा पुरी से नई दिल्ली जा रही परुषोत्तम एक्सप्रेस में हुआ। ट्रेन पुरी से दिल्ली की ओर आ रही थी। रेलवे के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास थी। अचानक ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूक गया। इसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। तेज झटके की वजह से दो यात्रियों की मौत हो गई।
दरअसल ट्रेन की स्पीड काफी तेज थी। हादसे की वक्त ट्रेन 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। तार टूटने के बाद अचानक ब्रेक लगाई गई तो जोरदार झटका लगा। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद ट्रेन को डीजल इंजन से संचालित किया गया। गोमो में दोबारा इलेक्ट्रिक इंजन लगाया गया और फिर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई।
जानकारी के मुताबिक, ओवरहेड हाईटेंशन वायर ट्रेन पर ही गिरा। इसके बाद गड़गड़ाहट की आवाज आई। ट्रेन के अंदर के यात्रियों में भी अफरा तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग भी की। घटना के बाद डीआरएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे ने बताया कि ओएचआई में कंपन देखने के बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया था। यहां डीएन लाइन पर ओएचई का निर्माण कारय् चल रहा था। वहां आठ कर्मचारी काम में लगे थे। मरने वालों में एक कर्मचारी है जिसके सिर पर आइसोलेटर गिर गया। वहीं ट्रेन के अंदर बैठे एक यात्री को बाहर से रॉड आकर लगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments