google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वाहनों में आग लगने से दो लोगों की हुई मौत...

Nov 19, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यमुनानगर- हरियाणा के यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 73-ए पर पीपली माजरा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रकों के चालक जिंदा जल गए. राहगीरों की सूचना पर छछरौली और प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची |


इसके बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को काबू किया. चालकों के जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया. देर रात तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई. जानकारी के अनुसार, जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे 73ए के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके लिए भिलपुरा के पास मिक्सर माल का प्लांट लगाया गया है, जहां से शनिवार रात करीब आठ बजे हाईवे निर्माण कार्य के लिए मिक्सर सामग्री लेकर ट्रक छछरौली की तरफ जा रहा था |


जब यह ट्रक पीपली माजरा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक से टकरा गया. टक्कर लगते ही जोरदार धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग धधक उठी. आग लगने के दौरान ही ट्रक चालकों ने बचाव-बचाव की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी चालक बाहर नहीं निकल पाया. मौके पर खड़े राहगीर भी उनको बचाने में नाकाम रहे, क्योंकि टक्कर लगते ही दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे. आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. देखते ही देखते दोनों ट्रक के चालक जिंदा जल गए |

सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग को काबू किया और वाहनों को किनारे कर मार्ग पर यातायात सुचारु कराया. इससे पहले हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html