चप्पल निकालने के चक्कर में दो लोग की डूबने से मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- नाले में गिरी चप्पल निकालने के लिए नाले में उतरे दो लोग डूब गए। मृतकों की पहचान एनएसए कॉलोनी, विश्वास नगर इलाके के रहने वाले सागर (32) और बबलू (18) के रूप में हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोमवार शाम 7 बजे, सागर और बबलू, गोलू (18) और सौरभ (19) के साथ कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास ‘गंदा नाले’ के पास बैठे थे और शराब पी रहे थे। अचानक उनमें से एक की चप्पल नाले में गिर गयी। अधिकारी ने कहा, “सागर और बबलू चप्पल निकालने के लिए नाले में कूद गए और डूब गए। इस संबंध में रात 9:46 बजे पीसीआर कॉल की गई।”
अधिकारी ने कहा, “सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शाहदरा, थाना प्रभारी (एसएचओ) फर्श बाजार, फायर ब्रिगेड, कैट्स एम्बुलेंस और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को बरामद किया।”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments