संसद के करीब हुए सुसाइड अटैक में दो अधिकारी घायल.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
तुर्की की राजधानी अंकारा में एक आत्मघाती हमला हुआ है। यह हमला संसद के पास होना बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने रविवार को उनके मंत्रालय के पास एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट कर दिया, जबकि दूसरा हमलावर पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया।
अली येरलिकाया ने कहा कि तुर्की की राजधानी अंकारा में हमले के दौरान दो पुलिस अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। यह हमला गर्मियों की छुट्टी के बाद संसद के दोबारा खुलने से कुछ घंटे पहले हुआ। हालांकि टेलीविजन फ़ुटेज में बम दस्ते को इलाके में खड़े एक वाहन के पास काम करते हुए दिखाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments