दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कुटरू क्षेत्र से पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को कुटरू थाना व डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर तेलीपेंटा की ओर निकली हुई थी। इस दौरान जवानों की टीम ने सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या में शामिल नक्सल मिलिशिया सदस्य मंगलू तेलम निवासी पेठा थाना कुटरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 20 जून 2023 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की नक्सलियों ने हत्या की थी। जिसमें मिलिशिया सदस्य मंगलू तेलम भी शामिल था। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया।
दंतेवाड़ा में में नक्सली उन्मूलन अभियान में संयुक्त पुलिस बल को बुधवार को कामयाबी मिली। पुलिस द्वारा फूलपाड़ चेतन नाट्य मंडली सदस्य को हिरासत में लिया गया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231वीं वाहिनी की यूआईसी शाखा द्वारा सूचना मिली थी। इसके आधार पर जिला आरक्षी बल, बस्तर फाइटर,त्वरित कार्य बल और कुआंकोंडा थाना बल वांछित स्थान की ओर रवाना किया गया। पुलिस दल के फुलपाड़ गांव के कोएलानपारा और डुमारपारा पहुंचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति छिपने लगा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर उससे कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में उसकी पहचान लिंगा लेकाम उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई। लिंगा नक्सली संगठन में चेतन नाट्य मंडली सदस्य के तौर पर कार्यरत था। उसके खिलाफ पुलिस थाना कुआंकोंडा में पूर्व से ही अपराध अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। पुलिस द्वारा नक्सली को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments