google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाइक से आए दो बदमाशों ने कि साढ़े चार लाख की छिनैती...

Dec 10, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी- जौनपुर में कोतवाली क्षेत्र के पटखौली पूरे आजम गांव में मैरिज हाल के बाहर शुक्रवार की शाम द्वारचार के समय लड़की के पिता से साढ़े चार लाख की छिनैती हो गई। बाइक से आए दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।


पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस CCTV कैमरे व अन्य संसाधनों से बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। खुटहन के सुइथा खुर्द गांव निवासी घनश्याम विश्वकर्मा की बेटी की शादी सरपतहा थाना क्षेत्र के जहीरुद्दीन गांव निवासी पलकधारी विश्वकर्मा के बेटे सुनील विश्वकर्मा से तय थी।


कार्यक्रम नगर के प्रयागराज मार्ग स्थित एक मैरिज हाल से हो रही थी। तय समय पर बारात पहुंच गयी तो गाजे-बाजे के साथ द्वारपूजा लगने लगा। लड़की के पिता घनश्याम रुपये से भरा बैग हाथ में लेकर खड़े थे।


इतने में बाइक सवार दो बदमाश आए और बैग छीनकर फरार हो गए। घनश्याम चिल्लाते रहे लेकिन उस दौरान बज रहे बैंडबाजे के चलते किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने बताया कि बैग में साढ़े चार लाख रुपए थे। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही लेकिन बदमाशों का कोई सुराग अभी नहीं लग सका है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html