google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, महिला सहित तीन लोग घायल.....

Dec 19, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर-चांपा - सोमवार की रात दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने टक्कर होने से दोनों के चालकों की मौत हो गई जबकि उनमें सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। अकलतरा के समीप खिसोरा ग्राम का करण कोसले अपने दो साथियों के साथ गुरु घासीदास जयंती के मौके पर गिरौदपुरी गया था।


रात में तीनों एक ही बाइक पर सवार वापस लौट रहे थे। दूसरी तरफ से मनोज सांडे अपने पत्नी के साथ बाइक पर बुडग़हन से शिवरीनारायण जा रहे थे। पामगढ़ के मेऊभाठा गांव के पास दोनों बाइक सवारों के बीच आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। सभी सवार बाइक सहित सडक़ गिर गए। सभी घायल हो गए, उनको पामगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने वहां मनोज को मृत घोषित कर दिया। करण को भी बिलासपुर लाते समय मृत घोषित कर दिया गया। महिला और अन्य दो घायलों को गंभीर हालत में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। तीनों का इलाज चल रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html