दो अंतर्राज्यीय तस्कर 125 किलो गांजा के साथ पुलिस के हत्थे लगे, छ.ग. में बेचने की चल रही थी तैयारी…

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर उड़ीसा बॉर्डर तिराहा के ग्राम खोकसरा के पास से अवैध रूप से गांजा तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 125 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब साढ़े 12 लाख रूपए के आसपास बताई जा रही है।
बता दें कि पकड़े गए आरोपियों का नाम तरुण नायक 40 वर्ष निवासी डेढ़ापानी व अंतराम नायक 42 वर्ष निवासी बेहरा जिला कालाहांडी बताया। उक्त आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 125 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी किमत 12 लाख 50 हजार रूपए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments