सीतापुर और बरेली की दो लड़कियों ने आपस में की शादी........

उत्तर प्रदेश में समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है | सीतापुर की एक 21 वर्षीय युवती ने बरेली की युवती से शादी रचा ली | दोनों लड़कियां पति-पत्नी का जीवन जी रही हैं | बरेली की लड़की की उम्र 19 साल है | सीतापुर की युवती पिछले दिनों घर से गायब हो गई थी | पिता ने बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. 21 अगस्त की रात दोनों लड़कियों को पुलिस साथ थाने ले आई. दोनों युवतियों ने बताया कि फरवरी 2023 में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी | पुलिस ने मामला धारा 377 का समझा. इसलिए दोनों लड़कियों को पिता के हवाले कर दिया गया |
बिजवार मोहल्ले का लोकेशन मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों लड़कियों ने पूछताछ में पति-पत्नी के तौर पर रहने की बात कबूली. सोमवार रात दोनों लड़कियों को पुलिस साथ थाने ले आई. दोनों युवतियों ने बताया कि फरवरी 2023 में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी | ब्रह्मचारिणी मंदिर में सात फेरे लिए गए थे. शादी के बाद दोनों एक दूजे के हो गए हैं. पुलिस ने मामला आईपीसी की धारा 377 का समझा. इसलिए दोनों लड़कियों को पिता के हवाले कर दिया गया. पिता थाने से दोनों युवतियों को साथ घर ले आए |
अब सीतापुर की युवती ने वीडियो जारी कर मामा से जान का खतरा बताया है | सोशल मीडिया पर युवती का पोस्ट वायरल हो रहा है. सीतापुर की लड़की के पिता ने पुलिस को दोनों लड़कियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है. बरेली की युवती मीरगंज मोहल्ले की रहने वाली है और अनाथ है |अलग होने के सवाल पर दोनों ने सिरे से खारिज कर दिया | उन्होंने कहा कि शादी के बाद पति-पत्नी जैसा संबंध है. दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं | जिंदगी गुजारने के लिए सीतापुर की युवती को नौकरी की तलाश है | उसने कहा कि दोनों के मिलकर साथ काम करने से लोगों को लेना देना नहीं होगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments