google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो बच्चियों की खेल-खेल में कीटनाशक पिने से हुई मौत...माँ ने भी सदमे में आकर पिया जहर

Jan 18, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उज्जैन- मध्य प्रदेश उज्जैन जिले के मकान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पीतिसिया में रहने वाली दो मासूम बच्चियों ने खेत पर खेल-खेल में कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना की जानकारी के बाद बच्चियों की मां ने भी जहर खा लिया. महिला का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है.

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि माकडोन थाना क्षेत्र में दो बच्चियों की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि बालिका मुस्कान और पूनम अपनी मां पूजा के साथ खेत पर गई थी. दोनों बालिका पांच से आठ साल की थी. वे खेत पर काफी देर तक खेलती रही. इस दौरान उनके हाथ कीटनाशक दवा लग गई. बच्चियों ने खेल-खेल में कीटनाशक दवा पी ली जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां मुस्कान और पूनम ने एक के बाद एक दम तोड़ दिया.

मां की बिगड़ी तबीयत इस घटना से घबराई उनकी मां पूजा ने भी कीटनाशक दवा पी ली जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई. महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है.

गांव में पसरा सन्नाटा पुलिस के मुताबिक पूजा का पति सरदार सिंह चौहान खेती मजदूरी करता है. इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है. लोगों को इस घटना को का काफी गम है. माकडोन थाना प्रभारी बीएस देवड़ा के मुताबिक सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. अभी पुलिस परिजनों के भी बयान दर्ज कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्पष्ट निष्कर्ष निकल पाएगा. पूजा के बयान भी पुलिस दर्ज करेगी. हालांकि अभी पूजा बयान देने की स्थिति में नहीं है.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html