google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गड्ढे से मिट्टी लाने गए दो बच्ची और एक बच्चे की डूबने से मौत...

Nov 6, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सीतामढ़ी- सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बर्री गांव के सरेह में चिमनी के पास गड्ढे से मिट्टी लाने गए दो बच्ची और एक बच्चे की रविवार दोपहर डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बर्री गांव निवासी अशोक ठाकुर की पुत्री सोनी कुमारी (11 वर्ष) व पुत्र आदित्य कुमार (10 वर्ष) और जीतेन्द्र ठाकुर की पुत्री लाडली कुमारी (12 वर्ष) के रूप में की गई है। तीन बच्चों की मौत से गांव में हाहाकर मच गया। घटनास्थल के समीप सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


सूचना मिलने पर आरओ अभिषेक आंनद, थानाध्यक्ष पंकज कुमार व एएसआई देवेंद्र राय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे एक साथ घर से मिट्टी लाने के लिए गड्ढे के पास गये थे। गड्ढे से मिट्टी निकालने के दौरान पैर फिसलने से तीनों में से एक डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में बारी-बारी से दो अन्य बच्चे भी डूब गए। भैंस चराने जा रहे लोगों की नजर डूब रहे बच्चों पर गई तो उन लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने तीनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।


तीन बच्चों की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गयी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित दोनों परिवार निहायत गरीब हैं। वे दोनों पड़ोसी भी हैं। दरवाजे पर शुभचिंतकों की भीड़ लगी है। सभी सांत्वना दे रहे हैं लेकिन परिजनों के चीत्कार से सबों की आंखों में आंसू है। उधर, स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि अगर बच्चों की बचाने की सही कोशिश की जाती तो शायद वे आज जिंदा होते। गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं था। जब बच्चों के डूबने के बाद हल्ला हुआ तो सभी घबरा गए। सही से निर्णय नहीं ले पाए। जिस वजह से यह उन्हें निकालने में ज्यादा समय लग गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html